चांदीनगर। ललियाना में बैंक मित्र रहे एक व्यक्ति ने मकान बिकाऊ है लिखकर गांव छोड़ दिया है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर उधार के रुपये लौटाने के बाद भी दबाव बनाने का आरोप लगाया।
ललियाना गांव के रहने वाले कप्तान सिह पुत्र धर्म सिह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसने दो वर्ष पहले दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। वह रुपये उसने ब्याज सहित वापस लौटा दिये। उसने आरोप लगाया कि अब उससे दोबारा रुपये मांगे जा रहे है और रुपये नहीं देने पर मकान का बैनामा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह का कहना है कि उस व्यक्ति ने बैंक मित्र बनकर गांव के कई लोगों के रुपये उधार कर लिये थे। लोगों ने जब रुपये वापस मांगे तो वह गाजियाबाद जिले में जाकर रहने लगा। इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।