फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण की शिकायत करने पहुंचे लोगों को लौटाया, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली में बुधवार को युवती के अपहरण की शिकायत करने पहुंचे जनपद शामली के गंदेवड़ा गांव के लोगों ने पुलिस कर्मियों ने लौटा दिया। इससे उनमें आक्रोश पनप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उनके परिवार की बेटी दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी मेें सात साल से काम कर रही है। मंगलवार को गांव से दिल्ली के लिए चली थी। उन्होंने आशंका जताई कि कोतवाली क्षेत्र में ही उसका अपहरण कर लिया गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर पुलिस कर्मियों ने उनकी सुनने की बजाए उन्हें कोतवाली से लौटा दिया। उन्होंने सीओ से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मगनवीर सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें