फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
-अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
विज्ञापन

बड़ौत। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने व समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।
महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में सबसे पहले गत 17 नवंबर को महासभा के तत्वावधान में डीएम कार्यालय पर ब्राह्मण कल्याण आयोग गठन की प्रमुख मांग को लेकर हुए विशाल धरने को सफल बनाने पर सभी को बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठों को सम्मान, विभिन्न क्षेत्र के मेधावियों, संगठन में दिन-रात मेहनत करने वाले पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हाेंने समाज से बुराइयां दूर करने का आह्वान किया। बैठक में पंडित घनश्याम शर्मा, सुशील शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, ओम शर्मा, रवि दत्त शर्मा, योगेश शर्मा, जगदीश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें