फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में रह रहा था हत्यारोपी, सहमा पूरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हत्यारोपी अर्जुन उर्फ छोटू गत 10 दिसंबर को सरदार सिंह की हत्या कर 12 दिसंबर को सुन्हैड़ा गांव के बबलू के यहां पर गन्ना छीलने का काम करने लगा था।
विज्ञापन

बबलू के परिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के माध्यम से सूचना मिली कि अर्जुन हत्यारोपी है। उसने महावतपुर बावली गांव के सरदार सिंह की हत्या की है, तो पूरा परिवार सहम गया था। परिवार के लोगों ने समझदारी से काम किया और अर्जुन के साथ प्यार से बातचीत करने लगे, ताकि उसको शक ना हो और वह भाग ना सके। जिसके बाद बबलू ने कोतवाली पुलिस को आरोपी के उनके घर पर रहने की सूचना दी और उसे पकड़वा दिया।
इसके अलावा सरदार सिंह की हत्या करने के बाद हत्यारोपी अर्जुन उर्फ छोटू भागकर बड़ौत के जंगल में छिपा गया। पकड़े जाने के डर से वह दिन में बागपत के अलग-अलग गांवों के जंगल में दिनभर छिपा रहता था और रात में पैदल चलता था। दो दिनों तक पैदल चलने के बाद वह सुन्हैड़ा गांव के जंगल में पहुंचा और वहीं पर ही बैठ गया। इस दौरान हत्यारोपी की बबूल से मुलाकात हुई, बबलू को काम के लिए नौकर की जरूरत थी, इसलिए बबलू ने बिना किसी जांच के उस रख लिया और गन्ना छीलने के काम में जुटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें