फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बदमाश आसपास के होने का शक, रेकी करके दिया घटना को अंजाम

Sat, 03 Aug 2024 04:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किरयाना व्यापारी के घर दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाश बाहर के नहीं, बल्कि शहर के होने का शक है। उन बदमाशों ने पहले रेकी की और इसके बाद घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस के सामने कई संदिग्धों के चेहरे आए है और अब उनकी तलाश में पुलिस लगी है। वहीं, उनकी दुकान पर रहने वाले तीन कर्मियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ले में किरयाना व्यापारी विजय कुमार गुप्ता का मकान बड़ा बाजार में है जहां काफी भीड़भाड़ रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस तरह से व्यापारी की पुत्रवधू जूही ने बदमाशों के चेहरे व कपड़ों के साथ ही बातचीत करने का तरीका बताया है, वह भी स्थानीय ही लग रहा है। यह माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश स्थानीय थे और वह आसपास के सभी रास्तों व गलियों के बारे में जानकारी रखते थे।
यह जरूर है कि बदमाशों ने पहले यह रेकी की, जिससे यह देख सकें कि घटना को किस समय अंजाम दिया जा सके। वे मौका पाकर मकान में घुस गए और मकान में करीब पंद्रह मिनट तक रहकर घटना को अंजाम देकर छत के रास्ते से निकल गए। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें ऐसे संदिग्ध दिख रहे हैं, जिस तरह का चेहरे जूही ने बदमाशों के बताए हैं। उसके आधार पर ही पुलिस उन बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा उनकी किरयाना की दुकान पर माता काॅलोनी के तीन युवक काम करते हैं, उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे यह माना जा रहा है कि घटना का जल्द खुलासा हो सकता है।
- बिना पूछताछ के नहीं खोलते थे दरवाजा
जूही ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों से कहा हुआ है कि वह दरवाजा बिना पूछताछ किए न खोलें। बच्चे हमेशा करते भी ऐसा हैं कि वह दरवाजा खटखटाने पर पहले पूछते है कि कौन है। मगर शुक्रवार को बड़े बेटे ने दरवाजा खटखटाने के बाद ऐसे ही खोल दिया और बदमाश तुरंत ही अंदर घुस गए। बदमाशों ने आते ही चाकू लगाकर रुपयों के बारे में पूछा तो व्यापारी की पत्नी अनीता ने विरोध करने का प्रयास किया और इसलिए ही उनके हाथ व चेहरे पर चाकू की खरोंच भी लग गई। इस तरह से देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। दोनों छोटे बच्चे ज्यादा दहशत में आए हुए है।
- फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट
लूट की घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। जिसने मुख्य दरवाजे के अलावा दूसरी मंजिल वाले दरवाजे, ऊपर मिले चाकू समेत अन्य जगह से फिंगर प्रिंट लिए। अन्य भी जांच की। वहीं कोतवाली पुलिस ने भी हर पहलू पर जांच करके बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगा दिया है।
- बागपत में जगह-जगह जुए के अड्डे, जुआरियों पर भी शक
घटना के बाद व्यापारी के घर व आसपास भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि बागपत में जगह-जगह जुए के अड्डे बन गए हैं। यहां जुआ खेलने के बाद जुआरी इस तरह की घटनाएं करते हैं। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह इस तरह के लोगों पर शिकंजा नहीं कर सकी है।
- व्यापारियों में रोष व्याप्त, घटना के जल्द खुलासे की मांग
व्यापारी के घर में दिनदहाड़े लूट की घटना होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इस घटना का पता चलने पर काफी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर विजय गुप्ता के घर पहुंचे। वहां पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की गई। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विक्की चौधरी ने कहा कि इस तरह से बाजार में दिनदहाड़े लूट होना बड़ा मामला है।
पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों को पकडक़र घटना का खुलासा करे। वहां मनोज गोयल, अजब सिंह गुर्जर, नंदलाल डोगरा, अमित अग्रवाल, पवन गुप्ता, कन्हैया गुप्ता समेत अन्य ने पहुंचकर घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें