फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
छपरौली में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। कस्बे में कपड़ा व्यापारी को तमंचा दिखाकर लूट करने वाले बदमाशों के साथ मंगलवार रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें गोली लगने से एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया।
कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन व उनके बेटे को 28 सितंबर की शाम तमंचा दिखाकर तीन बदमाशों ने दुकान से 25 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात बाछौड़ से हलालपुर मंदिर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सावन गोली लगने से घायल हो गया, जबकि हनी निवासी छपरौली व अर्जुन निवासी शबगा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से 10,500 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन, तीन तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की। लूट की घटना को अंजाम देने वाले शबगा निवासी सावन के पिता कृष्णपाल को सबसे पहले गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया और जेल भेज दिया। इसके बाद कस्बे में एक दुकान पर काम करने वाले अतुल जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें