फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

शुभारंभ क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय कुमार व वार्डन मधु त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने प्रतिभागियों को वन एवं वन्य जीवो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक किया। साथ ही प्रकृति के संरक्षण में उनका योगदान भी समझाया। इस दौरान बालिकाओं को वन एवं वन्य जीवो के संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया गया। मौके पर वार्डन मधु त्यागी, वन रक्षक मोहित चौधरी, संजय कुमार, अध्यापिका सुजाता चौधरी प्रतिभा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें