रमाला। पारस इंटर काॅलेज किशनपुर बराल में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
काॅलेज प्रबंधक हरेंद्र मलिक ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में कालेज में देव कुमार ने प्रथम स्थान, आंचल ने दूसरा और दिपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शेखर मलिक ने प्रथम, शावेज ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया सोमवार को कालेज में सम्मान समारोह कर मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोमेंद्र तोमर, देवेंद्र मलिक, अनिल, रविंद्र, प्राची तोमर आदि मौजूद रहे।