फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड पीड़िता को सभासद के बेटे ने दी रेप की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंची पीड़िता व उसकी मां
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस पर लगाया तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में छेड़छाड़ पीड़िता को एक सभासद पुत्र द्वारा दुष्कर्म की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता व उसकी मां ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे मां-बेटी दोनों दहशत में हैं।
नगर निवासी पीड़िता शुक्र्रवार को अपनी मां को लेकर कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह दो-तीन दिन पूर्व दूध लेने के लिए घर से बाहर आई थी। वह दूध लेकर जाने लगी तो सभासद के पुत्र ने मकान के अंदर खींचकर छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर युवती की मां पहुंची तो आरोपी ने उनसे मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कोतवाली में तहरीर देने पर आरोपी दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। वहीं, कोतवाली पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। मां-बेटी ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उसने न्याय न मिलने पर एसपी से कोतवाली पुलिस की शिकायत करने की चेतावनी दी। वहीं, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि शिकायत की जांचकर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, सभासद के पुत्र ने आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें