फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तियों के चक्रव्यूह में फंस रहे महायोजना के कर्णधार

विज्ञापन
महायोजना 2031 का नक्शा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। महायोजना 2031 के लिए आपत्तियों का निस्तारण करने में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। क्योंकि महायोजना के लिए 568 आपत्तियां आई हैं और उनका 20 दिन बीतने के बाद भी निस्तारण नहीं हो सका है। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही महायोजना को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का खाका तैयार किया है। इसमें कलक्ट्रेट के सामने व्यवसायिक व इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना शामिल है। बागपत में टटीरी की तरफ आवासीय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है तो बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के मेरठ व मुजफ्फरनगर रोड वाले चौराहों के पास सबसे ज्यादा विकास कराने की योजना है।
इनके अलावा खेकड़ा में हसनपुर मसूरी व सुभानपुर की तरफ औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आपत्ति मांगी गई थी। उसके बाद आपत्ति देने का समय बढ़ाकर 25 अगस्त की गई थी। इसके बाद भी आपत्ति लेकर प्राधिकरण के कार्यालय में लोग पहुंचते रहे, लेकिन समय बीतने के कारण आपत्तियां दर्ज नहीं की गईं। इसके बावजूद 25 अगस्त तक जितनी आपत्ति मिली है, उनका निस्तारण करने में अधिकारियों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि 20 दिन बीतने के बाद भी आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका है। अभी तक प्राधिकरण के अधिकारी आपत्तियों का निस्तारण करने में जुटे है। क्योंकि आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही महायोजना-2031 को अंतिम रूप देकर जारी किया जाएगा। जिसको जल्द से जल्द करने का अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।
कोट...
महायोजना-2031 के लिए आपत्तियां मांगी गई थी। इसके लिए 568 आपत्तियां मिली हैं, जिनको अभी निस्तारण किया जा रहा है। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही महायोजना को अंतिम रूप दिया जा सकता है। - अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें