फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महायोजना का नक्शा व रिपोर्ट तैयार, कल शासन को भेजी जाएगी

Wed, 17 Jul 2024 05:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महायोजना 2031 में बदलाव के बाद नक्शा व रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसको बृहस्पतिवार को शासन को भेजा जाएगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त में इस पर शासन की मुहर लग जाएगी। शासन की कमेटी की मुहर लगते ही महायोजना लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इस पर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थी, जिन पर तभी सुनवाई करके निस्तारण कर कमिश्नर की मुहर लगने के बाद शासन में भेजा गया था। जिसके बाद महायोजना में बदलाव शुरू किया गया और उसमें कई बड़े बदलाव कर दोबारा आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। करीब 290 नई आपत्तियां आने पर तीन से पांच जुलाई तक उन पर सुनवाई की गई। महायोजना में कुछ बदलाव की तैयारी की गई है। जिनका प्रस्ताव तैयार कर पिछले सप्ताह मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में रखा गया। जहां शासन के निर्देश पर शामिल की गई कई चीजों के साथ ही आपत्तियों के बाद हुए बदलाव के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। वहां से मंजूरी मिलने पर संशोधन का नक्शा व रिपोर्ट तैयार कराई जा रही थी जो अब तैयार हो गई है। अब इसको देखा जा रहा है, जिससे किसी तरह की खामियां उसमें नहीं रहे। बृहस्पतिवार को नक्शा व रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जहां से उस पर अगले माह मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
नक्शे व रिपोर्ट में यह बदलाव किए गए शामिल
- नैथला के समीप से मेरठ-सोनीपत रेलवे लाइन के लिए जमीन का प्रस्ताव
- मीतली में मेडिकल काॅलेज और उसके आसपास स्पोर्ट्स सिटी व व्यावसायिक उपयोग के लिए जमीन चिह्नित
- अग्रवाल मंडी टटीरी में बस स्टैंड व ट्रांसपोर्ट नगर
- बागपत में नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र
- मवीकलां में दिल्ली-देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर के पास भूमि का मिश्रित उपयोग होगा
- बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर जवाहरपुर मेवला के पास औद्योगिक क्षेत्र
- बागपत व खेकड़ा में रिवर फ्रंट के पास पार्क व खेल मैदान
- बागपत में नैथला की सड़क की चौड़ाई 30 मीटर करना
- खेकड़ा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तक हरित पट्टी को हटाकर औद्योगिक किया गया
- बड़ौत से आगे महावतपुर के पास ट्रांसपोर्ट नगर की जगह में बदलाव किया गया
- बड़ौत बाईपास को बावली से आगे की तरफ किया गया
महायोजना 2031 में बदलाव कर कमिश्नर की बैठक में मंजूर करा दिया गया था। जिससे उसका नया नक्शा व रिपोर्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया था जो अब पूरा हो गया है। इस नक्शे व रिपोर्ट को जल्द शासन को भेज दिया जाएगा। जहां से इस पर मुहर लगने के बाद महायोजना लागू हो जाएगी। - सुभाष सिंह, सचिव बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें