फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी के मैनेजर को तमंचे से आतंकित कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी के मैनेजर को तमंचे से आतंकित कर लूटा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सोनीपत से बड़ौत आ रहे एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के साथ बृहस्पतिवार रात्रि बड़ौली गांव के पास हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मैनेजर से बदमाश बाइक, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर एक खेत में फेंक दिया। किसी तरह वह बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी।
ग्राम हिलवाड़ी निवासी अनुज ने बताया कि वह सोनीपत में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। बृहस्पतिवार रात्रि वह सोनीपत से अपने गांव आ रहा था, जब अनुज बड़ौली गांव के नजदीक पहुंचा तो वहां पर खड़े तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उसे रोक लिया और उससे उसकी बाइक, पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बंधक बनाकर खेत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज किसी प्रकार बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें