बागपत, चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव के जंगल में ढिकौली गांव के सेवानिवृत्त फौजी की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सेवानिवृत्त फौजी की हत्या में बेटे ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
ढिकौली गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी 63 वर्षीय बिरेंद्र सिंह का शव खट्टा प्रहलादपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे उमेश ने खट्टा प्रहलादपुर निवासी मोहित व राहुल उर्फ कबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और सेवानिवृत्त फौजी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, थाना प्रभारी नितिन पांडेय का कहना है कि आरोपी राहुल 25 अगस्त में सुबह ग्यारह बजे से बिरेंद्र सिंह के साथ जंगल में शराब पी रहा था। जिनके बीच शाम साढ़े छह बजे मामूली कहासुनी होने पर झगड़ा हो गया था। थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताय कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।