खेकड़ा (बागपत)। ग्राम सांकरौद से अपहरण कर ले जाए गए दिल्ली के करावलनगर निवासी युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों का चालान कर चुकी है।
करावलनगर दिल्ली निवासी पिंकी ने बीती दो अक्तूबर को परिजनों संग थाने पहुंचकर सांकरौद गांव के तीन युवकों पर पति दीपक से दिल्ली में सरकारी नौकरी लगवाने की एवज 11 लाख 25 हजार रुपये लिए। उन्होंने ने तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। इस पर पति दीपक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों का चालान कर दिया था। वहीं, इस बाबत सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को दीपक को बरामद कर लिया। अपहरण के मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।