बालैनी। अमीपुर बालैनी में युवती को संदिग्ध हालात में गोली लगने की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। तीन दिन पहले गांव में युवती को संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। परिजनों ने युवती को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवती के परिवार के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ हेमेंद्र बालियान का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।