बिनौली। दौझा गांव के बड़ा मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा कर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मूर्तियों को मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। पंडित मदन शास्त्री ने मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ हवन कराया, जिसमें लोगों ने आहुति दी। हवन के बाद मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मूर्तियों का अभिषेक व शुद्धि की गई। फिर श्रद्धालुओं ने गांव में मूर्तियों की परिक्रमा कराई, जिसका जगह-जगह लोगाें ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मंदिर में मूर्तियों को स्थापित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संजय त्यागी, सतीश त्यागी, सुरेश, बिल्लू, गंगावासी, रघुनंदन, कार्तिक त्यागी, मनु, श्याम त्यागी मौजूद रहे।