फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : पति को पुलिस पकड़कर ले गई, सदमे से पत्नी की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Wed, 26 Oct 2022 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के अमीनगर सराय में एक विवाद के मामले में पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर ले गई। आरोप है कि इस कारण उसकी बीमार पत्नी की हालत बिगड़ गई। बताया कि पत्नी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मृतका का शव रखकर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बागपत : बिलौचपुरा निवासी मृतक मुसेयरा का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में अमीनगर सराय में पारिवारिक झगड़े की सूचना देने वाले बिचौलपुरा निवासी इमरान उर्फ पप्पू को ही पुलिस पकड़कर थाने ले गई। आरोप है कि उसके साथ थाने में मारपीट की गई और दस हजार रुपये भी लिए। आरोप है कि इसका पता चलने पर उसकी बीमार पत्नी की हालत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। एसपी ने सीओ क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही गांव दोनों पक्षों के बीच तनाव के चलते पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


बिलौचपुरा निवासी इमरान उर्फ पप्पू ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात वह दुकान पर बैठा हुआ था। तभी परिवार के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसका आरोप है कि मारपीट के बाद से उसकी दुकान में रखे 60 हजार रुपये भी गायब है। उसने आशंका जताई कि हमलावर रुपये भी ले गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

आरोप है कि पुलिस उसे ही थाने लेकर चली गई। इमरान आरोप लगाया कि रुपये लेने के बाद भी उसका चालान करने लगे। परिजनों ने रुपये वापस मांगे तो उसकी थाने में पिटाई की गई और उसका 24 अक्तूबर को शांतिभंग करने में चालान कर दिया, जिसका पता चलने पर सोमवार को पहले से बीमार चल रही उसकी पत्नी मुशायरा की हालत बिगड़ गई और उसे बागपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव में शव पहुंचने के बाद परिजनों ने किया हंगामा
बिलौचपुरा गांव में महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में तनातनी बन गई। मृतका मुशायरा के परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। तनाव की स्थिति बनने पर गांव में पुलिसबल तैनात किया गया।
विज्ञापन

मुशायरा की मंगलवार रात मौत हो गई और उसका शव बुधवार सुबह गांव में पहुंचा। उसके पति इमरान और अन्य परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसपी के निर्देश पर सीओ देवेंद्र शर्मा पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और महिला के पहले से बीमार होने की बात लिखकर सीओ दे दी। सीओ ने थाने में मारपीट और रुपये लेने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि बिलौचपुरा गांव में हुए झगड़े में दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जिसके बाद बीमार महिला मुशायरा की मौत हो गई। पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच सीओ क्राइम को सौंपी गई है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बागपत : बिलौचपुरा में महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : BAGHPAT
 
बागपत : बिलौचपुरा गांव में महिला की मौत के बाद तैनात पीएसी के जवान व पुलिसकर्मी।- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें