फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांगनौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारी से बचाव को जागरूक किया

Tue, 21 May 2024 04:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को गांगनौली गांव पहुंची। जहां उन्होंने मरीजों की जांच कर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि गांगनौली के ग्रामीणों ने गांव में कैंसर और हेपेटाइटिस बीमारी फैलने की शिकायत की थी। सोमवार को बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता, फार्मासिस्ट संजीव तोमर, एएनएम इंदु के साथ गांव में पहुंचकर मरीजों की जांच कर बीमारी के बारे में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि वहां कैंसर के करीब चार मरीज मिले हैं। ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए भी जागरूक किया। सीएमओ ने बताया कि इस दौरान लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखने, घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रवीण राठी, संजीव राठी, सुरेशपाल, राजबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें