फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। ग्राम बसी निवासी दादा-पोते की हत्या के मामले में अदालत में समर्पण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। सीओ विजय चौधरी के मुताबिक 31 जनवरी को ग्राम बसी निवासी वृद्ध किसान सत सिंह और उसके पोते मनदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मनदीप की मां सरिता ने बदमाश कपिल बसी और पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी बिजेंद्र को तभी गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बाकी सभी आरोपी फरार हो गए थे। नामी कपिल बसी पर एक लाख रुपये का और ओमपाल सिंह आदि अन्य फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। एक अन्य आरोपी संजीव उर्फ काला न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी संजीव को जेल से 12 घंटे के पुलिस रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें