बड़ौत (बागपत)। लॉकडाउन से चौकीदार आर्थिक मुश्किलों में घिर रहे है। बड़ौत में रातभर पहरेदारी करने वाले छह चौकीदारों को लॉकडाउन लगते ही दुकानदारों ने काम पर नहीं आने के लिए कह दिया था। किसी तरह काम चलता रहा। चौकीदारों ने कोतवाली में तैनात सिपाहियों के समक्ष समस्या का जिक्र किया। सिपाहियों ने मानवता और सहृदयता का परिचय देते हुए चौकीदारों की आर्थिक मदद की। नोएडा निवासी सिपाही मोनू शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा और मथुरा निवासी नरेंद्र पुत्र कल्याण सिंह ने नगर में पहरेदारी करने वाले छह चौकीदारों को एक-एक हजार रुपये देकर उनकी आर्थिक मदद की। भविष्य में मदद का भरोसा दिया।