बागपत। प्रदेश सरकार श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 65 हजार रुपये खर्च करेगी। इसके लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं।
सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने कन्या विवाह सहायता योजना में बदलाव किया है। अब योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए 65 हजार रुपये दिए जाएंगे। श्रमिक छह माह के अंदर आवेदन कर सकते हैं या फिर सामूहिक विवाह में शादी के 15 दिन पहले आवेदन किया जा सकता है। यदि विवाह अंतरजातीय होता है तो 75 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए श्रमिक आवेदन करा सकते हैं। सामूहिक विवाह में 15 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से खाना व अन्य सामान पर खर्च किए जाएंगे। संवाद