फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरकार कर रही किसानों की उपेक्षा, फसलों के नहीं मिल रहे सही दाम

Wed, 18 Jan 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद के किसान संदेश अभियान के अंतर्गत मंगलवार को हजूराबाद गढ़ी गांव में सभा हुई। जहां केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने की बात कही गई। उधर कैड़वा गांव में रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों से संदेश पत्र लिखवाए।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी में हुई सभा में रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को फसलों का वाजिब दाम नही मिल रहा है। सरकार ने पेराई सत्र शुरु होने के ढाई माह बाद भी गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं और समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कार्यकर्ताओं को किसान संदेश अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि प्रदेश का किसान बदहाल है। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। इस मौके पर ब्रजवीर दहिया, राजू तोमर सिरसली, मुनेश बरवाला, नरेश त्यागी, इंद्रपाल प्रधान, हरबीर, नरेश तोमर, रविंद्र उज्ज्वल, प्रकाशचंद, सतबीर सिंह, सचिन पंडित, सतेंद्र, गुलवीर, वेदपाल, पप्पू पहलवान, ओमपाल, सुरेश चंद, विक्रम, मनोज, अमित, जगवीर मौजूद रहे।

सरकार की किसान विरोध नीतियां: डा. कुलदीप
बागपत। कैडवा गांव में किसान संदेश अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में अभियान के प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल ने कहा कि रालोद किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, बाबूराम, नरेश, सीताराम, प्रकाश, देवेंद्र, कृपाल, राजसिंह, रोबिन, महेंद्र, इंद्रपाल, राजेन्द्र, राधेश्याम, महावीर, कृष्णपाल, ब्रह्मसिंह, संजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें