पुरा गांव स्थित परशुराम खेड़ा पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन सुनाते कथावाचक अतुल कृष्ण भ?
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव गांव स्थित परशुराम खेड़ा पर शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आएकथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि जन्म और मृत्यु दोनों ही जीवन में सबसे ज्यादा दुख का अहसास कराते है। इसके बाद भी मनुष्य संसार में सुख और आनंद की तलाश करते है। वास्तव में उसने अपने जीवन का लक्ष्य कभी परमात्मा को बनाया ही नहीं। कहा कि यदि मनुष्य आत्म चिंतन कर उस पर अमल करें तो जीवन का अर्थ ही बदल जाएगा। आज मनुष्य अपने लक्ष्यों से भटक गया है। अच्छी नौकरी, व्यवसाय करना ही जीवन का लक्ष्य नहीं है। परिवार का पालन यह सब उसके कर्म और कर्तव्य है, लेकिन उसका लक्ष्य नहीं हो सकता। उसका लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति का होना चाहिए। इस दौरान महाराज सूरज मुनि स्वरूप, देवमुनि महाराज, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, शिवकुमार शर्मा, तेजपाल प्रधान, राधेश्याम शर्मा, राजपाल शर्मा, लख्मी चंद शर्मा, धर्मपाल शर्मा, सतपाल शर्मा, मंगल सेन शर्मा, आजाद चौधरी आदि मौजूद रहे।