खेकड़ा। कस्बे के जंगल में विद्युत तारों की चिंगारी गिरने से दो किसानों की सात बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले किसान विनोद धामा और निरंजन धामा का बडागांव रोड पर खेत है। दोनों किसानों ने खेत मेें गन्ने की फसल बो रखी है। खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन जर्जर है। बृहस्पतिवार की दोपहर तारों की चिंगारी से गन्नें की फसल में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक विनोद की तीन बीघा और निरंजन की चार बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि लेेखपाल को भेजकर फसल की जांच कराई जाएगी।