फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को कुचलने वाले पिकअप वाहन का चालक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम को कुचलने वाले पिकअप वाहन का चालक पकड़ा
विज्ञापन

खेकड़ा। बड़ागांव में तीन वर्षीय मासूम बच्चे को पिकअप गाड़ी से कुचलने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
शुक्रवार की शाम बड़ागांव निवासी नौशाद का पुत्र अरहान (3) मकान के बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी के चालक ने अरहान को कुचल दिया था। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर नौशाद की तहरीर पर उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार पिकअप चालक बड़ागांव निवासी नदीम है। शनिवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें