फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का गंदा पानी गांव में घुसा, ग्रामीण परेशान 16-40-39

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सिनौली गांव में नाले की सफाई न होने के कारण तालाब का गंदा पानी गांव के अंदर घुसने लगा है। ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बताया कि गांव की पट्टी पूनिया में तालाब है, जिसके गंदे पानी की निकासी के लिए एक नाला बना हुआ है। सात माह से नाले की सफाई का कार्य नहीं हुआ है। इस कारण तालाब का गंदा पानी गांव में घुसने लगा है। अंतिम पूनिया, देव पूनिया, गौतम ने बताया कि जल भराव होने से गांव में जगह-जगह सड़के टूटने लगी है। शिकायतों के बावजूद न तो ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही ग्राम सचिव। प्रदर्शन करने वालों में सचिन, देव पूनिया, गौतम पूनिया, मयंक पूनिया, शुभम पूनिया, विनोद पूनिया शामिल रहे। उधर, बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को गांव भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें