फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डेरे के अंदर भीड़ जा रही जुटाई, पुलिस आराम से है सोई

Tue, 24 Jan 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रोहतक की सुनारिया जेल से तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आया डेरा प्रमुख के आश्रम में काफी भीड़ जुटाई जा रही है, जबकि पुलिस कर्मी आराम से सो रहे है। इतना ही नहीं सीओ व इंस्पेक्टर भी सोमवार को राम रहीम से मिलने के लिए आश्रम के अंदर पहुंचे। वहीं तलवार से केक काटते हुए राम रहीम का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार बरनावा के आश्रम में 40 दिन का पैरोल लेकर आया है। उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये है। उधर भले ही प्रशासन पैरोल के नियमों में बड़ा कार्यक्रम न करनें, आश्रम में भीड़ नहीं जुटाने को लेकर निर्देशित कर रहा हो, लेकिन स्थानीय पुलिस कर्मी डेरे के अंदर काफी भीड़ जुटाने में मदद करते नजर आ रहे हैं। डेरे के अंदर भीड़ जा रही है और पुलिस कर्मी सो रहे है। इतना ही नहीं सोमवार को सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर बिनौली सलीम अहमद भी डेरा प्रमुख से मिलने के लिए अंदर पहुंचे।
तलवार से केक काटने का वीडियो व फोटो वायरल
बड़ौत। हत्या व दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में उम्रकैद की सजा काट रहे पैरोल पर आए राम रहीम का तलवार से केक काटने का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तलवार से केक काटने को पूछने पर डेरे के सेवादार अनिल चावला ने कहा की केक तलवार से नही बड़े चाकू से काटा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें