फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता आत्माराम तोमर की रस्म तेरहवीं में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भाजपा नेता डॉ. आत्माराम तोमर की रविवार को रस्म पगड़ी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गांव बिजरौल स्थित शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज में शोक सभा हुई। इसमें सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में अपने भाई जयभगवान को अमेरिका से बुलाकर दिन-रात कार्य किया था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधायक सहेंद्र सिंह, योगेश धामा, केपी मलिक, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, चेयरमैन डॉ. अमित राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, नीरज शर्मा, वेदपाल उपाध्याय, डॉ. नीरज कौशिक, राजेश चौहान, सासंद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जयकरण गुर्जर, जसवीर सोलंकी, राजीव तोमर, जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य सतीश शर्मा, योगेश तोमर सभासद, वीरेंद्र तोमर, रामभरोसे, सत्यव्रत आर्य, सुभाष पहलवान, डॉ. संत कुमार शर्मा, सरिता चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, अमित जैन, प्रभात स्वामी, योगेश सभासद, महक सिंह समेत राजनीतिक व सामाजिक लोग मौजूद रहे। इसके बाद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह धर्मपत्नी अलका तोमर के साथ गणेश पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें