फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों ने मचाया उत्पात, दो कार समेत चार वाहन तोड़े

विज्ञापन
बागपत कोर्ट रोड पर भिड़ते गोवंश। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। शहर में रविवार रात दो गोवंशों ने करीब डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। गोवंशों ने टक्कर मारकर दो कारों समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। गोवंश लड़ते हुए राष्ट्र वंदना चौक तक पहुंच गए। वहां दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद गोवंशों को भगाया।
विज्ञापन

बागपत के बड़ा बाजार में पिछले सप्ताह एक व्यापारी को गोवंश ने उठाकर पटक दिया था। इसके बाद भी गोवंश को पकड़वाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। रविवार रात नगर पालिका के पास दो गोवंश लड़ने लगे, जिससे वहां से गुजर रहे बड़ौत रोड निवासी अंकित शर्मा की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद कोर्ट रोड पर सुनील व मुगलपुरा मोहल्ला निवासी सलमान की बाइक में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक गोवंशों के लड़ने के कारण अफरातफरी मची रही।
दुकान का शटर बंद करने पर बचे
शहर के कोर्ट रोड पर हेयर सैलून संचालक नरेंद्र कुमार ने दुकान के बाहर लड़ रहे गोवंशों को देखते ही अपनी दुकान का शटर नीचे गिरा दिया, जिसके बाद गोवंश उसके शटर से जाकर टकरा गए। जबकि बाहर रखा काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

कोट...
शहरी क्षेत्र में गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाने की जिम्मेदारी नगरपालिका को दी गई है। गोवंश नहीं पकड़ने पर नगर पालिका को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। सभी गोवंशों को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाएगा। - डॉ. रमेश चंद्र, सीवीओ

बागपत कोर्ट रोड पर खड़ी बाइक और दुकान के पास गोवंश पहुंचने के दौरान जान बचाकर भागते लोग।- फोटो : BAGHPAT

बागपत कोर्ट रोड पर गोवंश की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें