संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव में डेंगू का कहर जारी है। जिसमें भड़ल व दाहा गांव निवासी डेंगू व बुखार से पीड़ित दो मरीजों की हालत बिगड़ने पर मेरठ व दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
डेंगू व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसमें शनिवार को भड़ल गांव के डेंगू से पीड़ित तेजवीर की हालत बिगड़ने पर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों ने बड़ौत, बुढ़ाना व दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया।
उधर, तीन दिन से गांव में स्वास्थ्य कैंप नहीं लगने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दाहा गांव के अजय की हालत बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अतिरिक्त दाहा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं मिलने पर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण तनवीर राणा, यतेंद्र राणा, पप्पन राणा, जगपाल सिंह, सतेंद्र राणा ने सीएमओ से स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की।