फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां: अपने ही कलेजे के टुकड़े को फेंक दिया सड़क पर, कार से कुचलकर डेढ़ साल के मासूम की मौत, ये है मामला

Sat, 27 Aug 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

मां ने गुस्से में आपा खो दिया और अपने डेढ़ साल के बेटे को सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान कार से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मां ने पहले पानी पिलाया, फिर मासूम बेटे को सड़क फेंक दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को रोने पर पहले पानी पिलाया, उसके बाद भी चुप नहीं हुआ तो सड़क पर फेंक दिया। जबकि उसके पास से कई वाहन गुजरते रहे। वहां की कुछ गतिविधियां पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


महिला द्वारा डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर फेंकने के बाद कार ने कुचल दिया। वहीं दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में जानकर हर कोई सिहर उठा। बताया जा रहा है कि महिला कुछ देर तक राष्ट्र वंदना चौक की तरफ घूमती रही और उसके बाद वह पैदल ही बड़ौत रोड पर चलने लगी। वह केनरा बैंक के पास पहुंची तो बच्चा रोने लगा। महिला ने बच्चे को चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन वह चुप नहीं हुआ। जिस पर महिला ने खुद सड़क किनारे खड़े होकर एक दुकान के सामने कैंपर में से अपनी पांच साल की बेटी से पानी मंगवाया। बच्चे को पानी पिलाने के बाद भी वह चुप नहीं हुआ तो महिला को तेज गुस्सा आया और उसने बच्चे को सड़क पर फेंक दिया। जिसे एक कार ने कुचल दिया। वहां तुरंत ही आसपास की दुकानों से लोग पहुंच गए। बच्चा करीब पांच मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। वहां से वाहन भी बच्चे के पास से गुजरते रहे। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है और उसे शाम तक पुलिस ने कोतवाली में बैठाए रखा। देर शाम महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेरहमी की हदें पार: 10वीं के छात्र ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, मासूम ने आपबीती सुनाकर तोड़ा दम,जानें पूरा मामला

विज्ञापन

घरेलू विवाद में पांच महीने पहले भी मां ने मार डाली थी बेटी
जिस तरह से गुस्से में शुक्रवार को महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर फेंक दिया। इस तरह ही एक घटना मार्च 2022 में बाखरपुर बालैनी में हुई थी। जहां घरेलू विवाद में मां ने चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा बड़ौत में कुछ साल पहले एक महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: UP: जिंदगी फिर से मुस्कराने लगी है, भाईचारे से मिसाल बन रहा कवाल गांव, कभी हुआ था ऐसा मंजर, सिहर उठे थे लोग

महिलाओं पर पारिवारिक तनाव ज्यादा होता है। इसके अलावा घरेलू विवाद, किसी तरह की नोकझोंक होने पर तुरंत ज्यादा गुस्सा आने पर महिलाएं कोई भी कदम उठाने से पहले उसका परिणाम नहीं सोचतीं। इसलिए ही क्षणिक गुस्से में महिलाएं इस तरह के कदम उठा लेती हैं। - डॉ. अजय, मनोचिकित्सक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें