फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांड़ ने किसान को टक्कर मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव में खेत में गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे सांड़ ने किसान को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सेवाराम शर्मा शुक्रवार शाम खेत में गए थे। जहां एक सांड़ गेहूं की फसल को बर्बाद करता मिला। सेवाराम सांड़ को भगाने के लिए चले गए। तभी सांड़ उनके पीछे भाग लिया और टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनका नजदीकी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। हालत गंभीर होने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले सूरजपुर महनवा गांव की ही रहने वाली रेखा को सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिय था। ग्रामीण संजय, विकास, राजीव आदि ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें