फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी के अगले दिन जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

Thu, 17 Oct 2024 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा की दिल्ली में परचून की दुकान है। जहां एक महिला सामान लेने आती रहती थी। महिला ने खुद को गरीब बताकर चाचा से बेटी की शादी कराने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

बताया कि बातचीत होने के बाद चाचा ने उसके भाई से रिश्ता तय करा दिया। आरोप लगाया कि पांच दिन पहले 11 अक्तूबर को देवी मंदिर में चाचा ने उसके भाई की शादी करा दी। इसके बाद रात में दुल्हन ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और अगले दिन घर में रखे उसकी मां के सोने चांदी के दो लाख रुपये के जेवर लेकर भाग गई। जिसके कुछ समय बाद ही दुल्हन की मां का फोन आया।
इसने उन्हें बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी और समझौता करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की।
युवक ने आरोप लगाया कि दुल्हन बनी युवती की पहले भी तीन शादी कराकर ठगी की जा चुकी है। उधर, एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें