फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंका गया शव ग्वालीखेड़ा के मनोज का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव के जंगल में रामनगर मार्ग पर आम के बाग में हत्या कर फेंका गया शव ग्वालीखेड़ा गांव के मनोज का निकला। मृतक के परिजनों ने हत्यारों का पता लगाकर खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

खिंदौड़ा-रामनगर मार्ग पर स्थित आम के बाग में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। जिसकी पहचान ग्वालीखेड़ा गांव निवासी अमित पुत्र चरण सिंह ने अपने बड़े भाई मनोज के रूप में की। मृतक के भाई अमित ने बताया कि मनोज रंगाई पुताई का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। मृतक के भाई ने मनोज की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। जिसका विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें