बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने अमीनगर सराय में विवाहिता सरिता के हत्यारोपी पति मोनू पांचाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस हत्याकांड में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मेरठ जिले के सतवई गांव निवासी सुबोध ने दो सितंबर को सिंघावली अहीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसकी बहन सरिता की शादी 30 अप्रैल 2025 को मोनू पांचाल निवासी अमीनगर सराय के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख रुपये समेत अन्य सामान देने की मांग शुरू कर दी। संवाद