फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठंड के तेवर सख्त, दिल को जरा संभालें

विज्ञापन
बागपत में कोहरे के बीच हाईवे से गुजरते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सर्दी का सितम ऐसा हो रहा है कि दिल का मर्ज बढ़ रहा है और व्यापार ठंडा हो गया है तो लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया और हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी अधिक होने के कारण बाजार भी देरी से खुले। नगर के गली मोहल्ले से लेकर मुख्य मार्गों तक सर्दी का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हृदय व उच्च रक्तचाप के रोगियों की ओपीडी 35 से बढ़कर 80 पहुंच गई है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि ठंड अधिक होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है तो सांस, बीपी, ब्रेन हैमरेज की समस्या हो सकती है। सर्दी में मरीजों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सर्दी में धमनियां सिकुड़ने से रक्त चाप बढ़ जाता है। जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज की संभावना बढ़ जाती है।
क्या करें, क्या ना करें
- खाना खाने के बाद कुछ देर आराम करें।
- ज्यादा सर्दी से बचें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन ना करें।
- शरीर की हल्की मालिश कर धूप में बैठे।
- पूरी नींद ले और तनाव ना लें।
- मांसाहार का परहेज कर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर परामर्श लेते रहें।
- नाश्ते में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें।
- खाने में रोटी के साथ दही और सलाद का सेवन करें।
----
हवा से ठिठुरन बढ़ी
सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को जिले का दिन का तापमान 16 डिग्री और रात का तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है। सर्दी अधिक होने के कारण नगर के गली-मोहल्ले से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय गली-मोहल्ले सुनसान रहे। लोग जरूरी काम होने पर अपने घरों से बाहर निकले। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

-----
चाय और समोसे की दुकानों पर बढ़े ग्राहक
सर्दी अधिक होने से जहां बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है, वहीं चाय और पकौड़ी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सोनीपत रोड़ पर चाय की दुकान चलाने वाले मिंटू चौहान ने बताया कि सर्दी बढ़ने पर चाय और समोसे की बिक्री बढ़ गई है।
----
सर्दी में व्यापार हो रहा प्रभावित
सुबह सर्दी अधिक होने के कारण नगर के मुख्य बाजार सूने रहे। बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, यमुना बाजार में लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। दुकानदार दुकानों पर बैठे ग्राहकों की बांट जोहते नजर आए। इस तरह व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ही अलाव जलाकर बैठ गए।
----
सर्दी में ग्राहक कम आ रहे
- सर्दी अधिक होने के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। लोग बाजारों में कम पहुंच रहे हैं। - सूर्य प्रकाश चौहान, व्यापारी
- सर्दी का प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है। बाजारों में लोगों की संख्या घट रही है। पिछले एक सप्ताह में बाजार में ग्राहकों की संख्या में लगभग 20 से 30 प्रतिशत की कमी आई है। - जाकिर खान
-----
जगह-जगह जलाए गए अलावा
सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर के कोर्ट रोड, सोनीपत बस स्टैंड, होलिका चौक, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा, पांडव रोड, तहसील रोड पर लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाए।
कोहरे में बरतें थोड़ी सावधानी, नहीं होगी परेशानी
बड़ौत। ठंड में कोहरा कहर बरपाता है। घने कोहरे के बीच सड़क पर वाहन चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। वाहन चालक की जरा सी लापरवाही से हादसे हो जाते हैं। कोहरे के बीच सफर में सड़क पर हादसे से बचाव में हमारी सावधानी व परिवहन नियमों का पालन ही स्वयं व लोगों की जान बचा सकती है।
कोहरे में हेडलाइट्स बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाना ठीक नहीं है। ऐसा करने से दूर से आने वाले वाहन चालक को फॉग लाइट्स दिखाई नहीं देती है। कोहरे में किसी वाहन को ओवरटेक करने से बचना चाहिए। कोहरे में गाड़ी को धीमी गति से चलाया जाए। कोहरे में अक्सर सड़कें गीली होती हैं। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाते समय गाड़ी के फिसलने का खतरा रहता है। ऐसे में दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक करने से बचना चाहिए। गाड़ी के पीछे चलने पर अधिक दूरी रखनी चाहिए। कोहरे में यदि आपको कहीं से मुड़ना है तो उससे काफी पहले ही इंडिकेटर दे देना चाहिए। कोहरे में आगे चलने वाले वाहन के पीछे चलें लेकिन आम दिनों की अपेक्षा दूरी थोड़ी ज्यादा बनाकर रखनी चाहिए, ताकि गीली सड़कों पर अचानक ब्रेक लगाने का वक्त मिल जाए।

समय 11.30 बजे:सर्द हवा के चलते सूनी पड़ी बागपत की शौकत मार्किट- फोटो : BAGHPAT

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन चालक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें