-विजेता टीम के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
फोटो संख्या 3 संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई, जहां आर्य भट्ट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें दो टीमों में बांटा गया। आर्य भट्ट टीम की कप्तान लव बनी, जिसमें मन्नत, आरवी, आलिन, वंशिका, पीयूष, ननू, लविश, फरीन, काव्या शामिल रहे। सूर्य भट्ट टीम की कप्तान अंशिका बनी, जिसमें ज्योति, कृष्णा, सुमन्या, कन्हैया, साक्षी, जोया, आयशा, दीपाली शामिल रही। पहले चक्र में बच्चों से सामान्य जागरुकता के प्रश्न पूछे गए। दूसरे चक्र में कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न, तीसरे चक्र में आंकलन के आधार पर, चौथे चक्र में गणित व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इनके अलावा पांचवें चक्र में मुहावरे, लोकोक्तियां, कहावतें, छठे चक्र में सामान्य के सवाल पूछे गए और सातवें चक्र में चित्र देखकर सवालों का उत्तर देना था। विजेता टीम के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य निशी जैन, अदिति गुप्ता, दीप्ति जैन, ममता जैन आदि उपस्थित रहीं।