फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर निवासी तलाकशुदा महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बताया कि कुछ दिनों से उसका पड़ोसी शराब के नशे में उसे परेशान करता है। इसकी शिकायत उसने एसपी से की थी। मामले की जांच कोतवाली में तैनात एक दरोगा को सौंपी गई थी। आरोप लगाया कि छह सितंबर को दरोगा घर पर आया और अकेली देख उसके छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर चला गया। उधर इस संबंध में दरोगा का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। कुछ दिन पूर्व महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली लाया गया था। जांच करने पर महिला की शिकायत झूठी मिलने पर व्यक्ति को छोड़ दिया गया। छेड़खानी का आरोप गलत है। उधर, कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए महिला द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी यह मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें