फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम की हत्या के बाद पर्स ले गए थे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम की हत्या के बाद पर्स ले गए थे आरोपी
विज्ञापन

बागपत, दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव में शुभम की हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी जेब से पर्स भी निकाल लिया था। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक शुभम का पर्स व हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल गांव के रहने वाले शुभम की 26 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके बड़े भाई अजेंद्र और विनोद ने भागकर जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई अजेंद्र ने सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें नामजद आरोपी अनुज और विकास उर्फ रूड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुभम की हत्या के बाद आरोपियों ने उसका पर्स भी जेब से निकाल लिया था। नामजद आरोपी अंकित को गांगनौली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर एक खेत से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें