फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर युवक से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे से आतंकित कर युवक से बाइक लूटी
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव के जंगल में लुटेरों ने तमंचे से आतंकित कर खेकड़ा निवासी एक युवक से बाइक लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला रामपुर निवासी युवक बहादुर बृहस्पतिवार को बाइक से गाजियाबाद गया था। शाम को वह अपने घर लौट रहा था। रात लगभग आठ बजे जब वह ग्राम मुबारिकपुर के समीप जंगल में पहुंचा तभी वहां बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और तमंचे से आतंकित कर बाइक लूट ली। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। किसी प्रकार उसने खेकड़ा पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। बहादुर ने थाने में बाइक लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि खेकड़ा क्षेत्र में लूट करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। लुटेरे आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 18 जुलाई को बाइक सवार दो लुटेरे दिनदहाडे़ खेकड़ा बाजार पुलिस चौकी के पास व्यापारी कैलाश गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता के गले से एक लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। 11 जुलाई को खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार दो लुटेरे बिनौली निवासी महिला ब्रिजेश देवी से बैग लूट ले गए थे। लेकिन पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही है।
सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस टीम तीनों घटनाओं के आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें