सीन दो, फिर बंदरों के झुंड ने घेरा: बागपत जिला अस्पताल में महिला को घेरते बंदरों का झुंड
बागपत जिला अस्पताल में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। शनिवार दोपहर बंदरों के झुंड ने एक महिला सहित कई मरीजों पर हमला कर दिया। जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई।
लोनी की रहने वाली मुन्नी खातून ने बताया कि उसके पति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को वह चाय लेने के लिए दुकान पर आई थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर झपट्टा मार दिया, जिसमें वह घायल हो गई।
उधर महिला पर बंदरों का हमला होते ही आसपास खड़े मरीजों व तीमारदारों ने भागकर जान बचाई। मरीजों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एसके चौधरी का कहना है कि जल्द ही बंदरों को पकड़वाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
सीन दो, फिर बंदरों के झुंड ने घेरा: बागपत जिला अस्पताल में महिला को घेरते बंदरों का झुंड
सीन दो, फिर बंदरों के झुंड ने घेरा: बागपत जिला अस्पताल में महिला को घेरते बंदरों का झुंड