फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीवॉल प्रतियोगिता के लिए दस और हॉकी प्रतियोगिता के लिए छह खिलाडिय़ों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग की वॉलीबाल तथा हॉकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को बाबा शाहमल स्टेडियम बड़ौत व जिला क्रीड़ा हॉल में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 22 नवंबर को मेरठ में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को बड़ौत के बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें अभय तोमर, प्रिंस तोमर, भूपेंद्र मान, रूपेश राणा, शुभम राणा, अक्षय तोमर, सक्षम चौहान, आदित्य तोमर, अंकुश कुमार, शिवम मान आदि का जिला स्तर की टीम में चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 22 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में प्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जिला खेल कार्यालय में हॉकी सीनियर पुरुष वर्ग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल लिया गया। इसमें सुमित पांचाल, शाहरूख खान, साहिल, जतिन बंसल, प्रशांत, समीर छह खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 22 नवंबर को ही कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अखिल चौधरी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश सरोहा, पूर्व अंशकालिक प्रशिक्षक राजकुमार तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें