फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ 27 लाख रुपये से स्वच्छ बनेंगे दस गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ 27 लाख रुपये से स्वच्छ बनेंगे दस गांव
विज्ञापन

बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में चयनित जिले के 10 गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए शासन ने तीन करोड़ 27 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जिससे इन गांवों में ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर बजट खर्च किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में जिले के 78 गांवों का ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन व मॉडल गांव बनाने के लिए चयन किया गया था। जिनमें स्वच्छता पर खर्च करने के लिए 45 करोड़ रुपये की कार्य योजना शासन ने मंजूर की थी। डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि दस गांवों के लिए बजट जारी हो गया है, जिससे ग्राम पंचायतों में बजट से ओडीएफ स्थायित्व, जैविक व अजैविक कूड़ा प्रबंधन, शौचालयों, कूड़ा कलेक्शन केंद्र स्थापित, खाद व सोख्ता गड्ढे, प्लास्टिक एकत्रीकरण, प्रबंधन, नाला-नाली को दुरुस्त कराया जाएगा। कूड़ा ढोने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को मिला बजट
डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि बली ग्राम पंचायत को 30.70 लाख, जवाहरपुर मेवला को 1.69 लाख, सिसाना को 44.91 लाख, मलकपुर को 43.07 लाख, जौहड़ी को 32.73 लाख, ढिकाना को 35.32 लाख, जौनमाना गांव को 37.13 लाख व बिलोचपुरा को 48.75 लाख, पिलाना को 34.4 लाख, ढिकौली गांव को 60.11 लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें