फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में आठ शिक्षिकाओं समेत दस घायल

विज्ञापन
बागपत : भगौट में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भगौट गांव के समीप सोमवार सुबह तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें आठ शिक्षिकाओं समेत दस घायल हो गए। घायलों को गाजियाबाद के चिरौड़ी गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से पिलाना क्षेत्र के बरसिया, हिसावदा, अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं अलग-अलग कारों से विद्यालय आ रही थीं। बताया कि जैसे ही ढिकौली-बंथला मार्ग पर भगौट गांव के समीप पहुंचीं तो सामने से आ रही कार के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें हिसावदा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका मंजू, सरिता, अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका विनीता, रोमा, बरसिया के प्राथमिक विद्यालय में तैनात पिंकी, राकेश व कार चालक बंटी घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही कार दोनों कारों से टकरा गई। जिसमें सवार शिक्षिका मंजू, लता व चालक सूरज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिरौड़ी के अस्पताल में उपचार कराया। जहां पिंकी व राकेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि घायल सरिता निवासी ब्रजपुरी दिल्ली निवासी ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें