पुजारी की हत्या :: पंडित अमित शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : BARAUT
मंदिर के पुजारी की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका
बड़ौत (बागपत)। प्रॉपर्टी खरीदने गए पुजारी अमित शर्मा (37) की नेपाल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह नेपाल निवासी एक युवक के साथ 11 लाख रुपये लेकर गए थे। उसी ने रुपयों के लालच में उनकी हत्या की है। इस संबंध में नेपाल के नेपाल के झापा जनपद के थाना दमक और बड़ौत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुजारी पंडित अमित शर्मा (37) पुत्र श्रीभगवान मूलरूप से रेवड़ी-रेवड़ा मुरादनगर गाजियाबाद के रहने वाले थे और बड़ौत में पट्टी चौधरान में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि वह नगर के मंदिरों के अलावा पूरा महादेव मंदिर में भी पूजा-पाठ करते थे। उनकी पत्नी रश्मि का कहना है कि अमित शर्मा नेपाल निवासी राजू के साथ फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। वह उन्हें नेपाल में सस्ती जमीन दिलाने के बहाने छह नवंबर को नेपाल लेकर गया था। उसके बाद उसने दस नवंबर को उनकी तबीयत खराब होने और 11 नवंबर को मौत होने की सूचना दी। पूरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीभगवान ने बताया कि अमित शर्मा मंदिर में पुजारी नहीं थे। वे अक्सर मंदिर में पूजा-पाठ करने आते थे। पूरा महादेव मंदिर से उनका कोई लेना-देना नहीं था।