बालैनी। बुढ़सैनी के उपस्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सीमित परिवार के फायदों की जानकारी देकर नवदंपति को शगुन किट वितरित की गई।
सम्मेलन का शुभारंभ पिलाना सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधीर शर्मा व भाजपा अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया। पिलाना ब्लॉक के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने कार्यक्रम में पहुंचे दंपति को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया।
मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन अपनाना जरूरी है। डॉ. सुधीर शर्मा ने सम्मेलन में आए दंपतियों को हम दो हमारे दो के सिद्धांत का पालन करने और पहले बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि कि दंपति आशा कार्यकर्ता और एएनएम से मिलकर परिवार नियोजन के साधनों और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी ले सकते है। कार्यक्रम में सीएचओ सरिता, एएनएम योगिता देवी, आशा पूनम, बबली, सुनीता, मोनिका, मधु, पुष्पा, बेबी, रजनी, अनीता मौजूद रहीं।