खेकड़ा। मोहल्ला मुंडाला में बुधवार को एक किशोर की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मोहल्ला मुंडाला निवासी 16 वर्षीय निखिल पुत्र संजय बुधवार को मकान में आए विद्युत फाल्ट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजन उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।