फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों ने पड़ोसी युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
किशोरी की मां ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने पति के साथ बाजार गई थीं। उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घर पहुंचने पर उन्होंने युवक को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा। युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें