फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऑनलाइन पोर्टल से ही स्वीकृत होगी शिक्षकों की छुट्टी

Wed, 07 Jun 2023 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी को लेकर अब शिक्षक नहीं कर पाएंगे मनमानी, मानव संपदा पोर्टल पर करना होगा आवेदन
विज्ञापन

बड़ौत। कॉलेजों में बिना किसी को सूचना दिए और बिना किसी लिखित प्रार्थना पत्र के शिक्षकों द्वारा छुट्टी लेने के मामले पर अब रोक लगेगी। माध्यमिक के शिक्षकों की छुट्टियां अब मानव संपदा पोर्टल से होंगीं।
बता दें कि शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार माध्यमिक के विद्यालयों में तैनात एलटी ग्रेड, प्रवक्ता संवर्ग, अधीनस्थ राजपत्रित वेतनमान वाले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों के सभी तरह की छुट्टी के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे। इसमें यह भी निर्धारित किया गया है कि कौन सा अधिकारी किस छुट्टी को स्वीकृति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनहित गारंटी अधिनियम के तहत छुट्टियों व अन्य चीजों के आवेदन के निस्तारण की समय सीमा भी तय की गई है। ताकि मनमाना ढंग से शिक्षकों द्वारा छुट्टी लेने की प्रक्रिया पर रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें