फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ओपी शर्मा को मिला ई-प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिन्दी के शिक्षकों के लिए हिंदी की उच्चारण और लेखन व्यवस्था पर फूल मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. रवि प्रकाश गुप्ता प्रोफेसर एवं पूर्व क्षेत्रीय निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली रहे। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से सीबीएसई स्कूलों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। माउंट लिटरा स्कूल के वरिष्ठ हिंदी अध्यापक ओपी शर्मा ने भी इसमें प्रतिभाग किया। उन्होंने हिंदी शिक्षण तकनीक, व्याकरण का सही प्रयोग, भाषा पर क्षेत्रीय प्रभाव, उच्चारण की शुद्धता, छात्रों में जिज्ञासु भाव जागृत करना, रचनात्मकता और लेखन व्यवस्था आदि को विस्तार से समझाया । इस दौरान शिक्षिकों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर पाकर वे संतुष्ट हुए। वेबिनार में भाग लेने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन ई प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। स्कूल चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य विनय चौधरी और समस्त स्टाफ ने ओपी शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें